Dumka News: विधायक ने चाचने में 25.08 लाख की पीसीसी सड़क योजना का किया शिलान्यास
एनआरईपी के तहत 1700 फीट सड़क का निर्माण
जामा के चाचने गांव में डीएमएफटी मद से 25.08 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1700 फीट लंबी पीसीसी सड़क का जामा विधायक ने विधिवत शिलान्यास किया।
दुमका: प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के चाचने गांव में गुरुवार को एनआरईपी, दुमका के डीएमएफटी मद से 25.08 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास जामा विधायक ने किया। शिलान्यास के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों में योजना की शुरुआत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला बेहतर सड़क व्यवस्था होती है।


इस अवसर पर कनीय अभियंता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि यह एनआरईपी के तहत स्वीकृत टेंडर आधारित योजना है। डीएमएफटी मद से 25.08 लाख रुपये की लागत से लगभग 1700 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण चाचने गांव से सिमरा सीमा तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार एवं उनके स्तर से लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनका संकल्प है।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बरसात के मौसम में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों एवं आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सड़क बनने के बाद चाचने गांव का पंचायत एवं प्रखंड मुख्यालय से संपर्क और अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, प्रखंड सचिव गौतम दर्वे, सुरेंद्र यादव, विजय कापरी, ग्राम प्रधान कामदेव राय, सविता सोरेन, निर्मल किस्कू, प्रदीप कुमार दर्वे, धनेश्वर दर्वे, खेमराज राय, रामचंद्र राय, रोहित राउत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


