Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण

कर्तव्यनिष्ठ बलों को सक्रिय रहने के दिए निर्देश

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण
(ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण)

गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों की समीक्षा करते हुए तैनात सशस्त्र बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। 

निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी,  पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी,  रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बड़ी बैठक