Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन

फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी

Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
(अस्पताल में भर्ती घायल)

दुमका–नाला मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के पन्दनपहाड़ी के पास एक बैल को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरा टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जामा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

जामा: दुमका–नाला मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के पन्दनपहाड़ी के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक टेम्पू अचानक सड़क पर आए एक बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पू चालक ने सड़क पर अचानक आए बैल को टक्कर से बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पू पलट गया। दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि टेम्पू में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा। 

चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चारों महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायलों की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहरचक गांव निवासी मिरु सोरेन (50 वर्ष), सुंदरी मरांडी (45 वर्ष), चीनी मरांडी (45 वर्ष) तथा बेहेराबाक गांव निवासी पकलू मुर्मू (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी के सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। जामा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त टेम्पू को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुमका–नाला मुख्य मार्ग पर अक्सर मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में "पेरेंट्स-टीचर मीटिंग" का सफल आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद
सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त
Sahebganj News: ‘जनता दरबार’ का आयोजन, डीसी ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज