Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
गुणवत्तापूर्ण बीजों का समयबद्ध और पारदर्शी वितरण होगा सुनिश्चित
दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति जांची गई। अल नीनो के प्रभाव और कम वर्षा की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को झारखंड राज्य मिलेट मिशन का संथाली भाषा व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार करने और मोटे अनाज, दलहन व तिलहन की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने धान सहित विभिन्न फसलों के बीज वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों के बीच गुणवत्तापूर्ण बीजों का समयबद्ध एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी लैम्प्स बीज वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रत्येक पात्र किसान तक समय पर बीज उपलब्ध कराएं। साथ ही किसानों को सीड लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।


उपायुक्त ने सभी कोल्ड स्टोरेज को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे किसानों को अपनी उपज का सुरक्षित भंडारण करने की सुविधा मिलेगी और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। अंत में उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


