Pakur News: मोगलाबांध मध्य विद्यालय में बिना सूचना पट्ट के भवन निर्माण, गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
ग्रामीणों को नहीं पता किस विभाग से स्वीकृत हुआ भवन
पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबांध मध्य विद्यालय परिसर में बन रहे एक सरकारी भवन को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बावजूद स्थल पर कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मोगलाबांध मध्य विद्यालय परिसर में इन दिनों एक सरकारी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। भवन की छत ढलाई का काम भी हो चुका है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर अब तक कोई भी सरकारी सूचना पट्ट (साइनबोर्ड) नहीं लगाया गया है।
किसी भी सरकारी योजना के शुरू होने से पहले वहां सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य होता है, ताकि आम जनता को योजना का नाम, प्राक्कलित राशि और संवेदक की जानकारी मिल सके। परंतु यहां काम अंतिम चरण में होने के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण बोर्ड गायब है, जिससे ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


ग्रामीणों का कहना है कि सूचना पट्ट नहीं होने की वजह से ठेकेदार की मनमानी साफ उजागर हो रही है और मामले को पूरी तरह से पारदर्शी नहीं रखा गया है। क्षेत्र के सजग नागरिकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की जाए तथा अविलंब कार्यस्थल पर विस्तृत सूचना पट्ट लगवाया जाए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


