Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़

अंचल कार्यालय पाकुड़िया के तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर

Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
बड़ासिंहपुर पंचायत में आयोजित राजस्व शिविर में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे ग्रामीण

पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिंहपुर पंचायत में अंचल कार्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने भाग लेकर भूमि संबंधी शिकायतों, दस्तावेज सुधार और राजस्व कार्यों के लिए आवेदन दिए।

पाकुड़: अंचल कार्यालय पाकुड़िया के तत्वावधान में बड़ासिंहपुर पंचायत में एक दिवसीय राजस्व शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया कालेश्वर हेम्बरम एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

महिलाओं और पुरुषों की रही भारी भागीदारी

शिविर की शुरुआत से ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। खास बात यह रही कि शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जमीनी समस्याओं व दस्तावेजों के सुधार हेतु आवेदन दिए।

शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रसीद निर्गमन की प्रक्रिया संचालित की गई। साथ ही भूमि से संबंधित शिकायतों के निष्पादन एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का भी निपटारा किया गया।

मौके पर उपस्थित मुखिया कालेश्वर हेम्बरम ने कहा कि राज्य सरकार और अंचल कार्यालय की यह पहल सराहनीय है। इससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं और पंचायत भवन में ही उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग

पंचायत सचिव ने भी उपस्थित होकर सभी आवेदनों को सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज कराया तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का काम लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार