Pakur News: बंद फैक्ट्री के पीछे चल रहा था नशे का खेल, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

29 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद 2100 रुपये बरामद

Pakur News: बंद फैक्ट्री के पीछे चल रहा था नशे का खेल, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी और बरामद ब्राउन शुगर

पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र स्थित कालिकापुर में बंद पड़ी बीड़ी फैक्ट्री के पीछे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2100 रुपये नकद बरामद किए गए।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित बंद पड़ी बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा नकद 2100 रुपये बरामद किए हैं। 

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम जब कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे पहुंची तो वहां कुछ लोग नशा करते मिले। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय रमजान शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास रखे सिगरेट के डिब्बों से चांदी के फॉयल में लिपटी 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 6.37 ग्राम) तथा नकद 2100 रुपये बरामद किए गए। 

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 147/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सड़क नहीं तालाब! बलरामपुर की बदहाल सड़क पर हर दिन हादसे का खतरा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता
Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार