Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर

नशाखोरी, बाल विवाह और कानूनी अधिकारों पर दी गई जानकारी

Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
नशामुक्ति शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते अधिकारी।

कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के बेंदी गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार को चंदवारा प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नशाखोरी के दुष्प्रभाव, कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जो परिवार और समाज दोनों को कमजोर बनाती है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार 

शिविर में एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर और किरण कुमारी ने बाल विवाह, नशाखोरी और उनके कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना प्राधिकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों के बीच ओआरएस का वितरण किया गया तथा कानूनी जागरूकता संबंधी पंपलेट भी बांटे गए।

कार्यक्रम में एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन एवं जस्ट राइट के मनोज कुमार, अभय कुमार, ढिबरा अभ्रक मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, न्यायालयकर्मी संतोष कुमार, पीएलवी मंटू कुमार, रोहित बहादुर शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ
Koderma News: बेंदी गांव में नशामुक्ति अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता शिविर
CUET 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु कुमार सिंह बने स्कूल टॉपर
Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता