Koderma News: टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत ढाब चौक पर लगा था चेकिंग
कोडरमा की ढाब थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाब चौक के पास वाहन चेकिंग चलाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब से लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से भाग रहे अंतरप्रांतीय गिरोह के चालक चंदन कुमार (नालंदा) और उपचालक अमन कुमार (गोविंदपुर) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोडरमा: जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लोड कर डोमचांच की ओर से सतगावां के रास्ते बिहार ले जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी ढाब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा तप्तरतापूर्वक कार्रवाई प्रारंभ की गयी, जिस कम में ढाब थाना प्रभारी ढाब चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी बीच एक लाल रंग का टाटा मैजिक वाहन सं जेएच10एडी 9243 काफी तेजी से आ रही थी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर वाहन चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगा एवं कुछ दूरी पर वाहन को खडा कर चालक एवं उपचालक भागने लगा। छापामारी टीम के जवानो के द्वारा दौड कर इन्हें पकडा गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें बिदेशी शराब बरामद की गयी।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

