Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास

जेल अधीक्षक राजमोहन राजन समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
(मंडल कारा में विधिक योग)

झालसा रांची के विधिक निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा मंडल कारा में विचाराधीन बंदियों हेतु योग शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय, शेल्टर होम और वृद्धाश्रम में भी न्यायिक अफसरों व कर्मियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आज रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल कारा कोडरमा में विचाराधीन बंदियों के बीच योग का अभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए योगाभ्यास नियमित रूप से किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। 

उन्होंने बंदियों से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक शशि कुमार ने कई प्रकार के योग आसन प्राणायाम एवं स्वस्थ रहने के कई तरीकों को बताया एवं उसका अभ्यास कराया। मौके पर जेल अधीक्षक राजमोहन राजन, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, सहायक जेलर प्रेम कुमार, जेलकर्मी राजीव कुमार, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, समेत सैकड़ो बंदी मौजूद थे। 

इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शेल्टर होम, वृद्ध आश्रम, सहित अन्य स्थानों पर भी योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय कोडरमा में भी सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मियों ने योगाभ्यास करते हुए योगासन प्राणायाम आदि का अभ्यास किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर