Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास

शारीरिक और मानसिक मजबूती हेतु अहम विधिक पहल

Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
(मुख्यालय पर प्रशासनिक योग)

जयनगर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार व सीओ सारांश जैन के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर योगाभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त वीरेंद्र नगर, तिलोकरी, योगियाटिल्हा के स्कूलों और डीवीसी केटीपीएस में भी अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने विधिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

जयनगर: प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ गौतम कुमार सीओ सारांश जैन सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। वहीं बिरेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कई विधि से योगासन किया। 

तिलोकरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर योगियाटिल्हा स्थित शारदा विधा मंदिर डीवीसी केटीपीएस में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। सभी कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोगों ने योग किया और नियमित जीवन में इसे स्थान देने का संकल्प भी दुहराया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर