Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरी तन्मयता से किया प्राणायाम
कोडरमा के डीवीसी +2 हाई स्कूल तिलैया डैम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान पतंजलि की जूही दास गुप्ता और शशि कुमार की देखरेख में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन का विधिक संदेश दिया।
कोडरमा: डीवीसी +2 हाई स्कूल तिलैया डैम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधालय के काफी छात्र छात्राओं की सहभागिता रही। इस मौके पर स्कूल परिसर में पतंजलि की जूही दास गुप्ता और शशि कुमार की देख रेख में बच्चों के मध्य योग कराया गया। इस दौरान पूरी तन्मयता के साथ उपस्थित सबों ने योग किया और इसकी परम अनुभूति का सानिध्य प्राप्त किया।
जिसको लेकर इलाके में योग से जीवन में होने वाले स्वस्थ शरीर और तनाव मुक्त जीवन से जुडे फायदे का संदेश संचारित हुया। मौके पर राजेश कुमार सिंह ने बच्चों को नियमित तौर पर योग अपनाने की अपील की। इस अवसर पर पायल, अनिशा, शिवानी, चंदन, हनी, आशीष, रोहित, शिबू के अलावा सैकड़ों छात्र, छात्राओं ने योग किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

