Koderma News: अनीश सिंह की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग किया जाम

हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

Koderma News: अनीश सिंह की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग किया जाम
(सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण)

कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में आपसी विवाद के दौरान घर में घुसकर की गई मारपीट में 26 वर्षीय अनीश सिंह की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार सुबह मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिसे थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी के आश्वासन के बाद हटाया गया।

कोडरमा: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पश्चिम मुहल्ला स्थित प्रेमनगर में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में 26 वर्षीय अनीश सिंह की मौत के बाद इलाके में तनाव है। शनिवार देर रात शव घर पहुंचा। वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार सुबह मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात अनीश सिंह जामू रोड स्थित रवानी होटल में मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। 

मामला उस वक्त शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद 8-10 लोग बाइक पर सवार होकर अनीश के घर पहुंचे और घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनीश को पहले मरकच्चो सीएचसी और फिर कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी शनिवार देर रात शव गांव पहुंचा। रविवार सुबह शव के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 

परिजनों ने मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटाया और आवागमन बहाल हुआ। 

पुलिस ने मृतक की माता अनिता देवी के बयान पर रवि सिंह, पंकज सिंह, प्रदीप सिंह, नन्हकी सिंह, प्रवीण सिंह और लखन सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद प्रेमनगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है वहीं सभी आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार