Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भड़के स्थानीय जनप्रतिनिधि

Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
(आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी)

धनबाद के बेनीडीह में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की झुलसकर हुई मौत के मामले में युवा नेता विशाल कुमार महतो ने मां अम्बे माइनिंग कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी का टेंडर रद्द करने, दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आश्रितों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

धनबाद: बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के बेनीडीह स्थित माँ अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की मौत के मामले को लेकर युवा नेता विशाल कुमार महतो ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 29 मई को हुई दुर्घटना में 34 वर्षीय डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह की झुलसकर मौत हो गई थी, लेकिन घटना के 15 दिन बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

विशाल महतो ने बताया कि घटना के समय भारी बारिश और तेज आंधी के बीच फायर फेस में धुआं भरा हुआ था तथा हॉल रोड पर पानी जमा था। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण डोजर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जान बचाने के लिए ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह केबिन से बाहर कूदे, लेकिन आग और धुएं की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धनबाद में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव निवासी सोनू कुमार सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

विशाल महतो ने कहा कि इससे पूर्व 5 सितंबर 2025 को कांटापहाड़ी फेस में कंपनी की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरने से छह मजदूरों की मौत हुई थी। उन्होंने कंपनी का टेंडर रद्द करने, मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी तथा प्रोजेक्ट मैनेजर और सेफ्टी ऑफिसर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सात दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर डीजीएमएस मुख्यालय, धनबाद के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप