Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
21 जून को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की सराहना
सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति से 21 जून 2026 के धरने में ट्रेन ठहराव के साथ-साथ अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति, पेयजल और अवैध कारोबारों पर रोक जैसे मुद्दों को शामिल करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
साहिबगंज: सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विशेष अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 21 जून 2026 को कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सराहनीय पहल है।
अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि ट्रेन ठहराव के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य गंभीर समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संघर्ष समिति से अपील की है कि धरना-प्रदर्शन में कुछ अन्य प्रमुख मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने समिति से मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों की स्थायी व्यवस्था की जाए। खराब पड़े चापाकलों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


