एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश

16 से 30 मई तक चले अभियान में कर्मचारियों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
वॉकथॉन के साथ स्वच्छता का संकल्प दोहराते प्रतिभागी

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 16 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन वॉकथॉन एवं प्रभात फेरी के साथ हुआ। इस दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लॉगिंग, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता शिविर, हस्ताक्षर अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चतरा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 16 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन 30 मई को वॉकथॉन/प्रभात फेरी के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़ा के अंतर्गत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, प्लॉगिंग एवं श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय +2 उच्च विद्यालय, टंडवा तथा बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, टंडवा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पीएवी रहम में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पखवाड़ा के दौरान डॉ. लक्ष्मी द्वारा "स्वच्छता संवाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सफाई कर्मियों के साथ विशेष स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल

कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा वसुंधरा लेडीज़ क्लब द्वारा "वेस्ट टू वेल्थ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक

समापन अवसर पर प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा 2026 को सफल बनाने में कर्मचारियों, सहयोगियों, संविदा कर्मियों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए और इसे दैनिक व्यवहार में अपनाना आवश्यक है।

वॉकथॉन के साथ सम्पन्न हुआ यह स्वच्छता पखवाड़ा एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए नॉर्थ करणपुरा परिवार के सामूहिक संकल्प का प्रतीक रहा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा निरंतर जागरूकता, जनसहभागिता एवं सतत विकास की पहलों के माध्यम से 'स्वच्छ भारत' के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा भी चाहिए: झारखंड के साहित्यकारों और कलाकारों के लिए कल्याण कोष की मांग
Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार
Bokaro News: स्टील प्लांट से 22 रेल कर्मी और अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, भव्य विदाई
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न, 18 वादों का हुआ निष्पादन
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
भ्रष्टाचार और लूट खसोट बनी झारखंड सरकार की पहचान: अविनेश कुमार सिंह