Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

सदर अस्पताल परिसर में रणजीत राम की अध्यक्षता में रणनीति तैयार

Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
(फ़ोटो)

कोडरमा में बकाया मानदेय भुगतान और ईपीएफ-ईएसआई घपलेबाजी के विरोध में झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले कर्मी 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे जिले के सदर अस्पताल और सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

कोडरमा: आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने, ईपीएफ और ईएसआई कटौती में घपलेबाजी व झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान की मांग पर झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले आउटसोर्सिंग कर्मी 01 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. सिविल सर्जन, उपायुक्त, एसडीओ सहित सभी पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. इस संबंध में सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि हड़ताल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

आउटसोर्सिंग कर्मी एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कोडरमा जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में स्वास्थ व्यवस्था की रीढ़ है आउटसोर्सिंग कर्मी। आज इन्हें बेबस होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। जिससे सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ व्यवस्था चरमरा सकती है। हड़ताल के दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक एक जुलूस भी निकाला जाएगा। 

हड़ताल की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रणजीत राम की अध्यक्षता में बैठक हुई और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में धीरज तिवारी, अभिजीत कुमार, सुमा कुमारी, शालिनी कुमारी, नरेंद्र कुमार, सुमा देवी, रेखा देवी, शुलतानी, गुड़िया, प्रिंस पाण्डेय, विशाल राणा, सुधा, महिमा भारद्वाज, मुकेश कुमार, सोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रियंका, सुमित कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार, रम्भा देवी, जगधात्री भगत, अमन सिंह, शालिनी देवी, आयुष कृष्णा, विशाल गौरव, सनी राणा आदि मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान