गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गावां थाना पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी

गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
(घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़)

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित माल्डा मुसहरी टोला के समीप एक कुएं से दो दिन से लापता 40 वर्षीय मंटू कुमार साव का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची गावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है, वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला के समीप एक बगीचा स्थित दो दिन से लापता व्यक्ति पांडेयडीह निवासी 40 वर्षीय मंटू कुमार साव पिता रामचन्द्र साव का शव कुआं से रविवार को बरामद हुआ है। शव मिलते ही स्वजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना के बाद गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से ग्रामीणों की सहयोग से बाहर निकलवाया और जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए गिरीडीह भेज दी।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से मृत व्यक्ति लापता था। स्वजन काफी खोज बिन करने के बाद शनिवार की शाम गावां थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाए थे। आवेदन मिलने के बाद गावां पुलिस ने खोजबीन शुरु कर दी थी। लेकिन रविवार को उसका शव कुआं से बरामद हुआ है। शव मिलते ही स्वजनों के द्वारा हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल गावां पुलिस शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका