Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान

50 बालिका खिलाड़ियों ने की परिसर की साफ-सफाई

Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
(सफाई करतीं बालिका खिलाड़ी)

हजारीबाग स्थित आवासीय बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेल छात्रावास में जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापौर अरविंद कुमार राणा ने बालिका खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

हजारीबाग: झारखंड सरकार के खेलकूद विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेल छात्रावास, हजारीबाग में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने किया। इस अवसर पर हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने भी अभियान में सहभागिता निभाते हुए खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में जिला फुटबॉल कोच अशोक कुमार, एथलेटिक्स कोच अनुकंपा रुण्डा, प्रधान लिपिक शेखर कुमार तथा छात्रावास में रह रही बालिका खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि छात्रावास में वर्तमान में 50 बालिका खिलाड़ी निवास कर रही हैं। खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया जाता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को श्रमदान के माध्यम से छात्रावास परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, बल्कि खिलाड़ियों को सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं अनुशासित वातावरण भी प्रदान करता है। स्वच्छता की आदत जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे जिम्मेदारी, सामूहिक सहभागिता तथा सामाजिक चेतना का विकास होता है।
महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

खिलाड़ियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर खिलाड़ियों के बेहतर स्वास्थ्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की आधारशिला है तथा नगर निगम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में हरसंभव सहयोग देता रहेगा। स्वच्छता अभियान के समापन पर सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने छात्रावास परिसर को सदैव स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह में खजूर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, कई लोग घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका