Koderma News: रोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन का हुआ उद्घाटन

सत्र 2026-27 के अध्यक्ष नवीन आर्य भी रहे उपस्थित

Koderma News: रोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन का हुआ उद्घाटन
(स्कूल में प्ले जोन उद्घाटन)

कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए एक आधुनिक प्ले जोन का उद्घाटन किया गया। डॉ संगीता प्रसाद एवं रोटरी के पदाधिकारियों द्वारा उद्घाटित इस प्ले जोन के लिए सभी झूले और खेल सामग्रियां चेन्नई निवासी डोनर अशोक जैन पापड़ीवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।

कोडरमा: रोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए प्ले जोन का उद्घाटन डॉ संगीता प्रसाद एवं रोटरी के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के इस प्ले जोन मे सभी झूले आदि सामान डोनर अशोक जैन पापड़ीवाल झुमरीतिलैया चेन्नई के द्वारा उपलब्ध कराया गया। विद्यालय कमेटी ने इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।  

इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने विद्यालय मैनेजमेंट एवं स्कूल के शिक्षकों की प्रशंसा की और कहा कि आप सभी के प्रयास से विद्यालय शिक्षा के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी खेल आदि के द्वारा तरक्की कर रहा है। प्ले जोन खुलने से छोटे-छोटे बच्चों में बहुत खुशी देखी जा रही है। 

डॉ संगीता प्रसाद ने कहा कि रोटरी बाल विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के खेलकूद स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक है। रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का मिश्रण बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए अति आवश्यक है। छोटे-छोटे बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता से शिक्षा के प्रति  अधिक रुझान बढ़ेगा। गरीब बच्चों के लिए यह विद्यालय सभी सुविधाओं से युक्त है। 

पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन कुमार पुजारा कैलाश चौधरी सचिव संदीप सिन्हा विद्यालय की प्राचार्य रीना कुमारी ने भी अपने विचार रखे। मौके पर 26- 27 सत्र के अध्यक्ष नवीन आर्य फर्स्ट लेडी रूपा रानी  बाल विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश सेठी सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी संजीव अग्रवाल अश्विनी राजगढ़िया पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका