Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील

स्वयंसेवक शिक्षक सुधांशु सिंह चौधरी की रही सक्रिय भूमिका

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
(गणना प्रपत्र भरते डीसी)

बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा ने एसआईआर-2026 अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र भरवाया और ऑन-द-स्पॉट डिजिटाइजेशन कराया। इस दौरान उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से लोकतंत्र की नींव मजबूत करने के लिए एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बोकारो: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक तस्वीर सामने आई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी  सह उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रतिमा झा ने एसआईआर प्रक्रिया में भाग लिया। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और सभी पात्र मतदाताओं से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मतदान केंद्र संख्या 319 की बीएलओ  सोनाली देवी ने मौके पर ही डिजिटाइजेशन कर पूरी प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर एसआईआर अभियान में सहयोग कर रहे शिक्षक सुधांशु सिंह चौधरी (स्वयंसेवक) भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा झा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव सटीक और अद्यतन मतदाता सूची पर टिकी होती है। 

इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता का यह दायित्व है कि वह समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि मैंने एसआईआर किया, आप भी करें। मौके पर डीईओ सह डीसी  अजय नाथ झा ने भी पात्र मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में शामिल हो।इस दौरान बीएलओ के कार्य में सक्रिय सहयोग कर रही प्रियंका महतो को  बोकारो ब्रांड एम्बेसडर   के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  अजय नाथ झा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही एसआईआर-2026 अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रियंका महतो से अपने आस पास के अधिकाधिक युवाओं को जागरूक करने तथा क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग कर लोकतांत्रिक दायित्व निभाने का संदेश देने का आग्रह  किया। एसआईआर-2026 अभियान के तहत जिला प्रशासन लगातार यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

यह भी पढ़ें: SAIL का बड़ा कदम, इंडोनेशिया के साथ स्टेनलेस स्टील उत्पादन के लिए समझौता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका