महेशमारा में बनेगा भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर, डॉ. सुनील खवाड़े ने रखी आधारशिला

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से कराया गया भूमि पूजन

महेशमारा में बनेगा भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर, डॉ. सुनील खवाड़े ने रखी आधारशिला
महेशमारा में भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण की आधारशिला रखते वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े।

देवघर के महेशमारा में भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी और पहली ईंट जोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

देवघर: शहर के महेशमारा में भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण होना है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने आमजनों की उपस्थिति में भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।

उन्होंने पहली ईंट जोड़कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर पुरोहित जनार्दन पंडित ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया।

मौके पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि महेशमारा में श्री राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण होना अत्यंत ही हर्ष का विषय है। निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग करेंगे। हमलोगों का प्रयास है कि यह मंदिर भव्य बने, ताकि दूर-दराज से लोग यहां दर्शन व पूजन को पहुंच सकें। मंदिर की कलाकृति देखने लायक होगी। मंदिर बन जाने से आसपास का वातावरण भी आध्यात्मिक होगा। मंदिर में भक्तों की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखकर कई कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने आमलोगों से भी अपील की कि श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण में तन, मन, धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें। मौके पर गिरिधारी मंडल, मनोज पांडेय, सत्यनारायण खवाड़े, गोपाल मंडल, संजय मंडल, छोटन मंडल, जलेश्वर मंडल, मांगन पलियार समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बेटे को जन्म; रेलवे टीम ने पेश की मिसाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल