देवघर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1488 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

29 और 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

देवघर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1488 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
देवघर में उपायुक्त ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

देवघर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।

देवघर: जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। नए सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

अभियान के तहत जिले भर में 1488 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि ‘बूथ डे’ पर कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी बच्चा छूट न जाए, अगले दो दिनों तक विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सफलता के लिए व्यापक तैयारी की है।

उपायुक्त ने आम लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली यह दो बूंद दवा है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करने और बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक, डीपीएम, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक सुरक्षा कवच पहुंचाकर पोलियो मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें: देवघर सदर अस्पताल में वेतन विवाद, भुगतान नहीं हुआ तो होगा धरना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'