Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

472 वैक्सीनेटर और 45 सुपरवाइजर पूरी तरह मुस्तैद

Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
(पल्स पोलियो अभियान उद्घाटन)

मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद एवं विधायक प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत 472 वैक्सीनेटरों की मदद से 52,686 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने और वैक्सीन की प्रभावशीलता के लिए कोल्ड चेन बनाए रखने का लक्ष्य तय किया गया है।

मधुपुर: अनुमंडलीय अस्पताल, रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद एवं विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू ने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रह जाए। 

उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के पहले दिन जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 235 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 50 बूथ शहरी क्षेत्र तथा 185 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। इस अभियान के तहत 52,686 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी 28,946 घरों तक पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे।डॉ. शाहिद ने कहा कि पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी वैक्सीनेटर एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखने हेतु जमे हुए आइस पैक (कोल्ड चेन) का विशेष ध्यान रखें, ताकि दवा पूरी तरह प्रभावी बनी रहे। 

यह भी पढ़ें: Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

अभियान की निगरानी के लिए 45 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जिनमें 11 शहरी एवं 34 ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करेंगे। वहीं 472 वैक्सीनेटर लगाए गए हैं, जिनमें 370 ग्रामीण तथा 102 शहरी क्षेत्र में सेवाएं देंगे। इसके अलावा अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 8 चिकित्सकों एवं 3 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें: देवघर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1488 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथों पर ही 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि किसी बूथ पर वैक्सीन की कमी होती है तो उसकी आपूर्ति के लिए 19 डिपो होल्डर बनाए गए हैं, जहां से सुपरवाइजर तत्काल वैक्सीन प्राप्त कर सकेंगे।
यात्रा के दौरान बच्चों को भी पोलियो की खुराक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। 

इनमें बस स्टैंड जगदीशपुर, मधुपुर बस स्टैंड, मधुपुर रेलवे स्टेशन पर दो बूथ तथा पूजा क्लिनिक, मधुपुर शामिल हैं। अभियान में 244 सहिया, 198 आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा 12 पोलियो कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देंगे। प्रत्येक दिन शाम 4 बजे सुपरवाइजर एवं मॉनिटर के साथ समीक्षा बैठक (इवनिंग ब्रीफिंग) आयोजित की जाएगी, ताकि अभियान के दौरान सामने आने वाली किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू ने कहा कि "पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक देना है। कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर अभियान को सफल बनाएं।"

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, प्रशांत सौरभ, दामोदर वर्मा, लूसी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, विनायक कुमार, किरण कुमारी सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'