Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक

आइडियल पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने जताया शोक

Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
(स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा प्रोफाइल फोटो)

पलामू के छतरपुर क्षेत्र के पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने उनके पैतृक गांव पिपरा बगाही पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार ढांढस बंधाया।

पलामू: वरिष्ठ पत्रकार एवं भास्कर न्यूज़ के संवाददाता राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर छतरपुर क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव पिपरा बगाही पहुंचा, जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Capture_samridh_1200x720 (28)

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे राजीव सिन्हा एवं उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वक्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज राजीव सिन्हा और उनके परिवार के साथ खड़ा है। बताया गया कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने लंबे समय तक धनबाद स्थित सीसीएल में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक गांव में रह रहे थे, जहां उनका निधन हो गया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आइडियल पत्रकार संगठन के अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित नगर पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता "चुनमुन", पत्रकार अश्विनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचम कुमार, अरविंद अग्रवाल,दीपक कुमार, उमेश भारती, राघो पासवान, अनिरुद्ध पासवान, रवींद्र पासवान, धनंजय प्रसाद, दीपक कुमार, नगर पंचायत के सहायक सूरज कुमार पासवान, शीतल सिंह, चंदन कुमार, पप्पू सिंह, झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा, मुबारक हुसैन, मुकेश सिन्हा, राजू सिंह एवं कुंदन कुमार जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'