Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
कबीर साहब की 628वीं जयंती पर महायज्ञ की शुरुआत
गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में संत कबीर साहब की 628वीं जयंती पर भव्य कबीर ज्ञान महायज्ञ और शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने ब्रह्मज्ञानी सद्गुरु माँ ज्ञान द्वारा रचित नवीनतम ग्रंथों का लोकार्पण करते हुए समाज निर्माण में कबीर दर्शन की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।
गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती के अवसर पर 'कबीर ज्ञान महायज्ञ' के भव्य आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ प्रातः कालीन धर्म जागरण शोभायात्रा से हुआ यह यात्रा आकर्षक झांकियों, प्रेरक नारों और कबीर साहब के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः श्री कबीर ज्ञान मंदिर लौटी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके पश्चात कबीर भजन सत्र आरंभ हुआ जिसमें सदगुरु कबीर और सनातन धर्म की सुमधुर भजनों से वातावरण गुंजायमान हो उठाविद्वान, तत्पश्चात संतों भक्तों के सारगर्भित प्रवचन तथा परम वंदनीय सद्गुरु माँ का दिव्य उद्बोधन रहा। सद्गुरु मां ने अपने प्रवचन में कहा की सदगुरु कबीर अनूठे हैं जिनके जितनी भी महिमा गई जाए काम है मैंने अपने जीवन में सदगुरु कबीर की वाणियों का गहन अध्ययन किया है, मैंने वेदों का भी डुबकी लगाई, और यह जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे की सदगुरु कबीर की वाणियों और वेदों की वाणियों में समानता है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की सदगुरु कबीर ही सनातन धर्म के प्रथम पुरोधा है।


इस अवसर पर आध्यात्म जगत में गहरी पैठ रखने वाले दिव्यचेता, ब्रह्मज्ञानी, कलम के धनी सद्गुरु माँ ज्ञान द्वारा रचित नवीनतम अद्भुत ग्रंथों ''संत कबीरः भक्त या भगवान'' एवं ''कबीर रमैनी में सत्य का शंखनाद'' का लोकार्पण धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कर कमलों द्वारा किया गया। उपस्थित विशिष्ट अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु माँ द्वारा वर्तमान में लगभग ८५ पुस्तकों की रचना की जा चुकी है, जो पूरे देश भर में ख्याति प्राप्त है।
जिसमें सनातन धर्म और कबीर के अनसुलझे पहलुओं पर विशद चर्चा है। सदगुरू माँ कि सभी लेखनी एक से बढ़कर एक है। सदगुरु माँ भारत ही नहीं अपितु विश्व की पहली महिला संत हैं, जिन्होंने संपूर्ण श्रीमद्भगवत गीता के अठारहों अध्याय पर गीता भाष्य लिखा है। उन्होंने कहा कि कबीर ज्ञान मंदिर द्वारा किया जाने वाले इस तरह का कार्यक्रम समाज को एक नया संदेश देता है। जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
बताया गया कि कल सतगुरु कबीर साहब के प्रकटकाल को स्मरण करते हुए लोकप्राकट्य महोत्सव के महोत्सव मनाया जाएगा इसके पश्चात विभिन्न संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रातः काल की बेला में बीजक ग्रंथ का पाठ और यज्ञ हवन भी किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


