किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रांची पुलिस ने पुरी से किया बरामद

किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी

रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता अर्जुन को पुलिस ने ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि अर्जुन, उसका भाई करण और दोस्त शिवा समंदर देखने की इच्छा से बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे।

रांची: रांची से लापता हुए अर्जुन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने अर्जुन को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। इस मामले को अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि बच्चे अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए थे।

बच्चों के लापता होने के बाद रांची पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। फुटेज के आधार पर पता चला कि दोनों बच्चे ओडिशा जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम ओडिशा के लिए रवाना हुई और पुरी पहुंची। रांची पुलिस ने वहां की पुलिस और इंटेलिजेंस की मदद से अर्जुन को सुरक्षित ढूंढ निकाला, जबकि करण और शिवा की तलाश जारी है।

पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन ने बताया कि वह अपने भाई करण और दोस्त शिवा के साथ समुद्र देखने की इच्छा रखता था। इसी वजह से तीनों ने योजना बनाई और बिना किसी को बताए घर से निकल पड़े। पुरी पहुंचने के बाद वे समुद्र तट और जगन्नाथ मंदिर के आसपास घूमते रहे।

हालांकि, धीरे-धीरे उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वे लोगों से मांगकर भोजन करने लगे। पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे इतने चतुर थे कि पुरी रेलवे स्टेशन पर जब रेलवे पुलिस को उन पर शक हुआ और पूछताछ की गई, तब उन्होंने अपनी असली पहचान छिपा ली। उन्होंने खुद को अनाथ और पुरी का स्थानीय निवासी बताया, जिससे वे वापस घर भेजे जाने से बच गए।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

दोनों भाई करण और अर्जुन तथा उनका दोस्त शिवा 1 जून 2026 को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर धुर्वा थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अर्जुन नामक बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अन्य दोनों बच्चों की तलाश जारी है। रांची पुलिस की टीम ओडिशा पुलिस के सहयोग से लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार के अपहरण का साक्ष्य नहीं मिला है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप