Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए योग शिक्षकों ने तैयार की रणनीति

अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए योग शिक्षकों ने तैयार की रणनीति
(योग शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक)

रांची के राज्य योग केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत योग शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने, विशेष शिविरों के आयोजन और ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों तक योग का संदेश पहुंचाने की विस्तृत रणनीति बनाई गई।

रांची: जिला के योग शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर बनाई रणनीति आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य योग केंद्र में योग शिक्षकों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान योग दिवस के सफल क्रियान्वयन, आम जनमानस को योग से जोड़ने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योग शिविरों के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किस प्रकार अनुशासित और प्रभावी ढंग से योग सत्रों का संचालन किया जाए। योग प्रशिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार साझा किए। 

इस विशेष बैठक में रांची जिला के योग प्रशिक्षकों की आधिकारिक उपस्थिति हुई जिनमें मुख्य रूप से शत्रुघन कुमार, राहुल रंजन, पूजा सिंह, आनंद रंजन, गंगाधर महतो, रूपेश कुमार, देवेंद्र साहु, अजय कुमार, कमलेश उरांव, मरियम तिर्की, चांदनी कुमारी, पूजा तिवारी, प्रियंका कुमारी, अलका अनुश्री, पूनम प्रसाद, कांति कुमारी, नुपुर कुमारी, धर्मवीर यादव, मनोज उपाध्याय उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सभी योग शिक्षकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे रांची जिले के हर वर्ग, विशेषकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों तक योग का संदेश पहुंचाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण