व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, समाजसेवी बजरंग महतो से मांगी 50 लाख की रंगदारी

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, समाजसेवी बजरंग महतो से मांगी 50 लाख की रंगदारी
समाजसेवी को व्हाट्सएप पर मिली धमकी

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में दो दिनों के भीतर रकम देने की धमकी दी गई। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और फौजी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख रुपये देने को कहा। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने में इस्तेमाल किए गए नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल के जरिए भी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर