बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन

कृषि निदेशालय और कृषि विभाग द्वारा आयोजित की गई कर्मशाला

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित खरीफ कर्मशाला

रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों ने संभावित सूखे और मानसून को लेकर तैयार आकस्मिक योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया।

रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में सोमवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन शुरू हुआ। कृषि निदेशालय, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस कर्मशाला में राज्य के सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न जिलों द्वारा आने वाले मानसून और संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए तैयार की गई कंटीजेंट प्लान (आकस्मिक योजना) पर प्रेजेंटेशन दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सूखे की स्थिति में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए किस प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एससी दुबे ने कहा कि प्राकृतिक आपदा, विशेषकर सूखे की स्थिति में किसानों को अधिकतम राहत पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने बीज वितरण, नर्सरी प्रबंधन, इंटरक्रॉपिंग, जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही किसानों को पशुपालन और बागवानी की ओर भी प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि पानी की कमी हो तो खेत खाली न छोड़ें, बल्कि खरीफ सब्जियों की खेती करें।

यह भी पढ़ें: BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग

उपनिदेशक सांख्यिकी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर विभाग सभी स्तरों पर सूखे की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से ऐसी योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे किसानों को किसी भी आपदा की स्थिति में राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची जिला कृषि पदाधिकारी राम शंकर प्रसाद सिंह तथा खूंटी जिला कृषि पदाधिकारी हरिकेश सहित कई अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की आकस्मिक योजनाओं की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी तथा राज्यभर से पहुंचे कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार को खरीफ कर्मशाला के दूसरे दिन विस्तृत तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल