Giridih News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जागरूकता वाहन जिले के गांव-गांव जाकर सरल भाषा में समझाएगा स्व-गणना के फायदे
गिरिडीह जिला प्रशासन ने 'जनगणना-2027' को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रचार वाहन को रवाना करते हुए नागरिकों को 1 मई से 15 मई 2026 तक चलने वाले 'स्व-गणना' चरण के बारे में जानकारी दी। इस डिजिटल पहल के माध्यम से लोग स्वयं पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर राष्ट्रीय अभियान में सहयोग कर सकते हैं।
गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे आम नागरिक स्वयं भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का चरण निर्धारित है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से ओटीपी आधारित लॉगिन कर राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन करते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने आवास का चिन्हांकन करना होगा। इसके उपरांत मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण भरकर सबमिट करने पर SE ID प्राप्त होगा, जिसे संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराना आवश्यक है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


