Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न
हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी पर जोर
देवघर में झामुमो द्वारा आयोजित बूथ कमेटी और बीएलए-2 प्रशिक्षण सम्मेलन में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया और राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया।
देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला इकाई द्वारा शनिवार को बूथ कमेटी एवं बीएलए-2 प्रशिक्षण सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय एवं जिला स्तरीय नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित करना था।
सम्मेलन में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, आंदोलनकारी चिन्हित समिति के सदस्य नर्सिंग मुर्मू, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, इश्तियाक मिर्जा, सुरेश शाह, प्रदीप चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


वक्ताओं ने कहा कि बूथ कमेटियां किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं। पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम में विपिन यादव, महिला मोर्चा की नीलम देवी, हीरा देवी, रजनी मुर्मू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, प्रकाश पांडे समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान बीएलए-2 की भूमिका, मतदाता सूची के सत्यापन, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

