Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
लाइसेंसधारी तकनीकी व्यक्तियों (LTP) का मनमाना शुल्क बंद
मेदिनीनगर नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की धीमी प्रगति पर उपमहापौर मनोज सिंह ने नाराजगी जताते हुए वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बैठक में आम जनता को राहत देते हुए एलटीपी शुल्क को घटाकर सर्वसम्मति से 8 रुपये प्रति वर्गफुट तय किया गया है।
पलामू: झारखंड सरकार द्वारा अवैध रूप से निर्मित भवनों के नियमितीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं मिल रहा है। 26 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है, लेकिन अब तक केवल 60 ऑनलाइन आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इस पर नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों, अभियंताओं और लाइसेंसधारी तकनीकी व्यक्तियों (एलटीपी) को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उपमहापौर कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भवन नियमितीकरण और भवन नक्शा स्वीकृति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। नगर निगम के अनुसार लगभग 40 से 50 आवेदकों के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। वहीं करीब 200 लोगों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया, शुल्क और पात्रता संबंधी जानकारी ली है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी आवेदन करने से पीछे हैं।


उन्होंने बताया कि नियमितीकरण के लिए आवासीय भवनों का शुल्क 10 हजार रुपये, व्यावसायिक भवनों का 20 हजार रुपये तथा निगम में बाद में शामिल क्षेत्रों के भवनों के लिए 5 हजार रुपये निर्धारित है। बैठक में वार्ड स्तर पर विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक पात्र भवन स्वामियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि अंतिम तिथि से पहले लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इस बैठक मे उपस्थित सहायक नगर आयुक्त, नाजिर संतोष कुमार, ई॰ अभिषेक कुमार, ई॰ जैक्की, ई॰ सिद्धार्थ प्रियदर्शी, ई॰आकाश श्रीवास्तव, ई॰ मोहम्मद मोसीन अख्तर, ई॰ साजन कुमार, ई॰ राजकुमार, ई॰संतोष कुमार, ई॰ मोहम्मद फैज खान आदि उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

