विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन

एमबीए और पीजीडीएम के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
(फ़ोटो)

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के प्रबंधन विभाग में वीवो (Vivo) कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इसमें एमबीए और पीजीडीएम के छात्रों ने मैनेजमेंट ट्रेनी पद हेतु उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के यूनिवर्सिटी डिपार्मेंट ऑफ मैनेजमेंट में 29 मई 2026 को वो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (Vivo Communication Technology Co. Ltd.) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर MBA/PGDM के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसकी जानकारी देते हुए डॉ मिता रानी सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा Management Trainee (MT) पद हेतु HR, Finance एवं Marketing प्रोफाइल के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इसमें छात्रों के संचार कौशल, विषय ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ मोख्तार आलम ने बताया कि कंपनी के HR प्रतिनिधियों ने छात्रों को कॉर्पोरेट संस्कृति एवं करियर अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ इंटरव्यू में भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के शिक्षकों एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग के निदेशक डॉ. एमडी मोख्तार आलम एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. मीता रानी सिंह ने कंपनी प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दबोचे गए 77 फरार अपराधी और वारंटी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण