Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देने का लिया गया निर्णय
कोडरमा के जेजे कॉलेज में हुई 'जेजे कॉलेज बचाओ समिति' की बैठक में जिले के कॉलेजों को गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने का कड़ा विरोध किया गया। छात्र नेताओं ने इसे वापस लेकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रखने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है।
कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक जेजे कॉलेज, झुमरीतिलैया में हुई। अध्यक्षता पूर्व छात्र नेता महेश भारती ने की, जबकि संचालन पूर्व छात्र नेता देवेन्द्र कुमार ने की। बैठक में कोडरमा जिले के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अंगीभूत जेजे कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों को गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय में समाहित करने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व छात्र नेता महेश भारती व रवि पासवान ने कहा कि राज्य में शिक्षा सुधार के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए विश्व विद्यालय बनें, इससे कोई भी दिक्कत नही है। कहा कि राज्य सरकार ने विनोबा भावे विश्व विद्यालय से हटाकर जेसी बोस विश्व विद्यालय से जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के कॉलेजों को जोड़ने का गजट प्रकाशित किया है, जो छात्र हितों की अनदेखी है। जेजे कॉलेज, महिला कॉलेज, बीएड कॉलेज में 17 हज़ार से ज्यादा छात्र अध्ययन रत है, लेकिन उनसे जुड़े मुद्दे सदन तक नही पहुंची, इसलिए जेजे कॉलेज बचाने की आवाज़ सड़को पर गूंजेगी।

बैठक में बिनोद राम, गोपाल कुमार गुतुल, नरेंद्र पाल, अंकित कुमार यादव, विकास निरंजन, विजय पांडेय, उत्तम कुमार, दयानंद यादव, नितेश कुमार, वीरेंद्र कराटे, अतुल आनंद, राज गुप्ता, इंद्रदेव यादव, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, अर्पणा कुमारी, सेजल कुमारी, संजना प्रिया, नसरीन प्रवीण, सोनाली सिंह, पायल कुमारी, अर्पिता सिंह, अनिशा सिंह, पूनम सिंह, राहुल कुमार, स्नेह आनंद, संदीप गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी, कुलदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
