साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन शुक्रवार को जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में हुआ।
साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी, जिला साहिबगंज द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना तथा संगठनात्मक कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम के अंतिम एवं समापन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पार्टी का इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की गौरवशाली यात्रा, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, गणेश प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी बबलू भगत, संयोजक कुसमाकर तिवारी, सह-संयोजक राजेश मंडल एवं मंच संचालक कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज सेवा के कार्यों को गति देने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में जिला नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धनंजय मंडल, सलखु सोरेन, सोनेलाल ठाकुर, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी, चौकीदार हांसदा, गरिमा साह, रामानंद साह, दिनेश पांडे, सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, चांदनी देवी, सागर मंडल, अजय चौधरी, बप्पी निर्मल साह, प्रेम लाल मंडल, प्रताप राय, ललन राय, उषा भारती, संजीव गुप्ता, गौतम पंडित, धर्मेंद्र मंडल, बिनोद चौधरी, अनुराग राहुल, दीपक चंद्रवंशी, शेखर बर्मन, चिरंजीव सरकार, पिंटू घोष, मनोज ठाकुर, उदय मंडल, चंदन श्रीवास्तव, कुणाल मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
