Sahebganj News: बकरीद से पहले राजमहल में प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था को लेकर बुलाई गई बड़ी बैठक
24 मई को राजमहल थाना परिसर में होगी शांति समिति की बैठक
साहिबगंज जिले के राजमहल में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। 24 मई 2026 को राजमहल थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संयुक्त रूप से करेंगे।
साहिबगंज: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में दिनांक 24 मई 2026, रविवार को दोपहर 3:30 बजे राजमहल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। थाना प्रभारी, राजमहल की ओर से जारी सूचना में जिले के सभी सम्मानित नागरिकों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है।
थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि बैठक में बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रशासन का मकसद है कि पर्व से पहले सभी समुदायों के बीच समन्वय स्थापित कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
