पाकुड़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड के बाड़ासिंहपुर पंचायत स्थित बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक सरकारी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन और संवेदक से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ईंट, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ शहर के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ प्रखंड के तलवा में जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डी-लिस्टिंग और अनुच्छेद 342 में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। प्रांत संयोजक सुलेमान शंकर मुर्मू ने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में 'ग्राम देवदर्शन' अभियान चलाया जाएगा। Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ प्रखंड के सुंदरपुर गांव में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा की सीमा निर्धारण एवं सत्यापन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुराने पंचायत भवन को ग्राम सभा कार्यालय घोषित किया और लक्ष्मी देवी को सहायक सचिव व गौरव दत्ता को कोषाध्यक्ष चुनकर स्वशासन को सशक्त बनाया। Pakur News: विहिप की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 4 से 13 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान और सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि 4 से 13 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थापना दिवस सहित कई संगठनात्मक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Pakur News: जे-टेट अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज शुरू, हर रविवार मिलेगा परीक्षा अभ्यास का मौका
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ के एंडेवर एकेडमी में जे-टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज की शुरुआत की गई। रविवार को आयोजित पहले मॉक टेस्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल देने के साथ समय प्रबंधन और विषयवार तैयारी का आकलन कराया गया। परीक्षा के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों ने उत्तरों की समीक्षा कर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। Pakur News: जुली हेंब्रम की पहल लाई रंग, सितपुर में 25 की जगह लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड के सितपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल पर विभाग ने सितपुर में 25 केवी की जगह 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। पुराने ट्रांसफार्मर से सितपुर के साथ लकड़ापहाड़ी गांव का एक टोला भी जुड़ा था, जिससे अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था। Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Published On
By Anjali Sinha
सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सीएचसी पाकुड़िया का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, ओटी और वार्डों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ससमय ड्यूटी, स्वच्छता और मरीजों से बेहतर व्यवहार का निर्देश देते हुए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने की बात कही। Pakur News: अवैध लॉटरी कारोबार की तेज हुई चर्चा, पुलिस-प्रशासन की जांच पर टिकी निगाहें
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़, सोनाजोड़ी और हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध लॉटरी कारोबार संचालित होने की चर्चाओं से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने दिहाड़ी मजदूरों की कमाई सुरक्षित करने के लिए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है। JMM Celebration: विधायक हेमलाल मुर्मू के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
Published On
By Anshika Ambasta
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू का 74वां जन्मदिन शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। Pakur News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर लगी मुहर, 5 पार्षदों ने किया बहिष्कार
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई। 16वें वित्त आयोग की राशि से सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, बोरिंग, छठ घाट के विकास, मार्केट कॉम्प्लेक्स समेत विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और जरूरतों को बोर्ड के समक्ष रखा। Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डालसा सभागार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके संवैधानिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। 