Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल

राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात हुई चोरी

Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल

पाकुड़ शहर के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है।

पाकुड़: शहर के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार की रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आने से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Jharkhand Govt Ad
स्थानीय लोगों के अनुसार, जटाधारी शिव मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार हो रही चोरी से श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आशंका जताई कि नशेड़ियों का गिरोह ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: CMTC परिसर में पलाश मार्ट का शिलान्यास, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नया बाजार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक अंतिम सोमवारी पर काजलादहा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्राह्मणी नदी से जल लेकर किया जलाभिषेक
Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण