Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
सखी मंडल की दीदी ने डीसी को राखी बांधकर की कार्यक्रम की शुरुआत
पलामू के मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सखी मंडल की दीदी द्वारा उपायुक्त को राखी बांधकर की गई।
पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सखी मंडल की दीदी ने उपायुक्त को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपायुक्त ने फीता काटकर एवं राखी का प्रदर्शन कर बिक्री केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया।
उपायुक्त शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियां स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस राखी बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें और स्थानीय महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।
स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल एवं बीपीओ सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








