Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

शिशु मंदिर परिसर से कृषि मार्केट स्थित शिव शंकर मंदिर तक निकली कांवड़ यात्रा

Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

सावन मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर लोहरदगा में शिशु मंदिर के नन्हे बच्चों ने भक्ति और श्रद्धा से भरी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से कृषि मार्केट स्थित शिव शंकर मंदिर तक निकली यात्रा में सैकड़ों ‘बाल बम’ कंधे पर कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस दौरान कई बच्चों ने भगवान शिव का रूप धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। मंदिर पहुंचकर बच्चों ने भगवान आशुतोष का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

लोहरदगा: सावन मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से कृषि मार्केट स्थित शिव शंकर मंदिर तक एक मनमोहक कांवड़ यात्रा निकाली गई।

कांवड़ यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में नन्हे-मुन्ने 'बाल बम' अपने कंधों पर कांवड़ उठाए, भोलेनाथ के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में कई भैया-बहनों ने भगवान शिव का रूप धारण किया, जिनकी जीवंत और मनमोहक झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। पूरा मार्ग 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान रहा।

Jharkhand Govt Ad
विद्यालय से जल उठाकर कृषि मार्केट प्रांगण पहुँचे नन्हे श्रद्धालुओं ने वहाँ स्थित शिव शंकर मंदिर में भगवान आशुतोष का पूर्ण विधि-विधान से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भव्य हवन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के उत्साह की सराहना की तथा क्षेत्रवासियों को सावन की अंतिम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
Lohardaga News: अंतिम सोमवारी पर नन्हे ‘बाल बम’ ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
Lohardaga News: विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में गड्ढे में फंसकर पलटा टोटो, बच्चों समेत यात्री बाल-बाल बचे
Giridih News: निशुल्क कोचिंग सेंटर में सावन महोत्सव, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Giridih News: झारखंडधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत