Koderma News: 9 अगस्त क्रांति दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे हुए शामिल

Koderma News: 9 अगस्त क्रांति दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित
(डोमचांच क्रांति दिवस यात्रा)

डोमचांच में 9 अगस्त क्रांति दिवस पर 'युवा शक्ति एक नई सोच' के बैनर तले अमर शहीदों की याद में ऐतिहासिक 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। चंद्रावती मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यात्रा शहीद स्मारक पहुंची, जहां मनमोहक झांकियों और देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कोडरमा: युवा शक्ति एक नई सोच, डोमचांच के बैनर तले 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन नुनमन धोबी,चुरामन मोदी उदित नारायण मेहता मंगल साव की याद में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा डोमचांच प्रखंड के तमाम स्कूल तथा शिक्षण संस्थान झांकी एवं अपने संस्थान के बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। 

यात्रा प्रातः9:00 बजे से चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू होकर ऐतिहासिक शहीद स्मारक के प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री राम चौक होते हुए कालीमंडा,ढाब रोड सूर्य चौक महेशपुर होते हुए बस स्टैंड शहीद स्मारक में संपन्न हुआ। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में  बहुत बडी संख्या में बच्चों की लंबी कतार,मनमोहक झांकी,तिरंगा यात्रा में  देखने को मिली।

Jharkhand Govt Ad
तिरंगा यात्रा में शामिल सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया के बच्चे बच्चियों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों के दिल को जीत लिया। इतना ही नहीं पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कदम से कदम चाल मिलाकर एक साथ चलना देशभक्ति का संदेश देता है। झांकी कार्यक्रम को बेहतर बनाने में विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम, विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण मेहता वरिष्ठ शिक्षक एवं झांकी का रूप देने वाले आशीष मिस्त्री, प्रदीप कुमार मेहता, अरुण कुमार, ममता कुमारी, अभिषेक कुमार का सराहनीय भूमिका रहा।

वहीं झांकी के कलाकार के रूप में भारत माता निशा कुमारी, झांसी की रानी के रूप में काजल कुमारी, जवान के रूप में लक्ष्मी कुमारी, पुरुष किसान के रूप में सुमित कुमार पांडेय, महिला किसान के रूप चांदनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, अनिशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रीति कुमार, कृष्ण कुमार, प्रिंस कुमार अंशु कुमार नीरज कुमार की प्रस्तुति दर्शकों के दिल को जीत लिया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश

भांगड़ा के धुन पर दर्शक थिरकते नजर आए ।चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन चौकस रहे ।तिरंगा यात्रा में एंबुलेंस तथा जगह-जगह पर पानी की व्यवस्था रही। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल एवं शिक्षण संस्थान के सभी बच्चे बच्चियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिका ने पूडी कचौडी सब्जी का आनंद चखा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई
Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी आंदोलन के समर्थन में भाजपा का झारखंड बंद रहा सफल
JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
Koderma News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने महिलाओं को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित
जेपीएससी आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी जिम्मेदार: आदित्य साहू
Pakur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी निगरानी
JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का प्रदर्शन, पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर चक्का जाम