Khunti News : SIR-2026 खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में समय से पहले पूरा हुआ 100% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही लक्ष्य हासिल करने में जिला प्रशासन सफल

Khunti News : SIR-2026 खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में समय से पहले पूरा हुआ 100% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन
SIR-2026 अभियान के तहत खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा होने पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते उपायुक्त मो. जावेद हुसैन।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत खूंटी जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन अंतिम तिथि से एक दिन पहले पूरा कर लिया है।

खूंटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

एसआइआर -2026 के अंतर्गत जिले में 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग का कार्य किया गया। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों ( बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया।
साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की गई।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , बूथ लेवल अधिकारी , बूथ लेवल एजेंट सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, बेहतर समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के कारण निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया जा सका।
जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार देर रात जारी विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
एसआइआर -2026 के अगले चरण में 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका 3 अक्टूबर तक नियमानुसार निष्पादन होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आगामी चरणों में भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडेय ने की पूजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, 24 घंटे बिजली देने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी का दिया निर्देश
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उकेरी जाएंगी अलौकिक आकृतियां
Koderma News: गुरु पूर्णिमा पर जैन संत सुयश सागर जी के वर्षा योग चातुर्मास का हुआ शुभारंभ
Koderma News: सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया शिलान्यास
Koderma News: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, 100 पौधों का हुआ वितरण
गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री विश्वविद्यालय का मेगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त संग्रहित
Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल