सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद केशव मौर्य बोले- पीएम के फैसले पर भरोसा रखें छात्र

प्रधानमंत्री के फैसले को युवाओं के हित में बताया

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद केशव मौर्य बोले- पीएम के फैसले पर भरोसा रखें छात्र
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छात्रों से शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त कर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोनम वांगचुक द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त किए जाने का स्वागत करते हुए छात्रों से अपना शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला लेकर युवाओं के भविष्य की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के फ़ैसले के बाद सोनम वांगचुक का अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करना एक स्वागत योग्य कदम है। यह संवाद और सकारात्मक समाधान की दिशा में एक सराहनीय लोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री के फैसले पर विश्वास रखकर अपना शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त करें। वे अपनी बेशुमार ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लगाएं।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक की गंभीरता को समझते हुए कठोर कानून और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का फ़ैसला लेकर करोड़ों युवाओं के भविष्य की रक्षा का ऐतिहासिक कदम उठाया है। हमें पूरा भरोसा है कि छात्र हित में इस फ़ैसले के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के युवाओं के साथ खड़े रहे हैं। उनके सपनों की रक्षा के लिए मोदी की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजा हालात में यह ज़ाहिर हो गया है कि कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा के अखिलेश यादव समेत आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल व अन्य विपक्षी दलों का छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना केवल सत्ता प्राप्ति का प्रयास है। उनको छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है। उनको मालूम होना चाहिए कि भारत का युवा जागरूक है। राष्ट्रहित में वह अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। यही विश्वास विकसित भारत की एक मजबूत नींव है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा