सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन विस्तार के तहत साहिबगंज जिले के सुनील साह को पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी योद्धा नायक द्वारा जारी मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

साहिबगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पिछड़ा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी योद्धा नायक ने साहिबगंज जिले से सुनील साह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी से राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष सुनील साह ने कहा कि राजद ने जो सम्मान दिया है उसके लिए वे पार्टी के सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए वे गांव-गांव और पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे। सुनील साह ने कहा कि हम पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ेंगे और आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याएं ही उनकी प्राथमिकता होंगी। सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दों को लेकर वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सुनील साह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश यादव, प्रेम यादव, बंटी कुमार, चिरंजीव प्रसाद, मुन्ना यादव समेत कई राजद नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश