साहिबगंज न्यूज
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी
Published On
By Anshika Ambasta
उधवा प्रखंड के तटीय इलाकों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और कटाव की स्थिति गंभीर हो गई है। पूर्वी प्राणपुर इलाके में बाढ़ का पानी खेतों और निचले क्षेत्रों को डुबोने के बाद बाजार, मंदिर और शांति मोड़ से होते हुए कॉलोनी संख्या 10 तक पहुंच गया है। मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट से अधिक पानी तेज धारा के साथ बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। Sahibganj News: कॉलेज के लिए गौरव का क्षण, NSS के सभी 8 स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सभी आठ स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2027 के लिए चयन हुआ है। 3 सितंबर 2026 को सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दिग्घी परिसर में आयोजित चयन प्रक्रिया में साहिबगंज कॉलेज के आठ सदस्यीय दल ने सफलता हासिल की। अब स्वयंसेवक 7 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में अपना दावा प्रस्तुत करेंगे। रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर साहिबगंज में भाजपा का हमला, अनंत ओझा ने हेमंत सरकार को घेरा
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज में भाजपा की पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने छात्रों पर लाठीचार्ज और कथित हमले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रांची, हजारीबाग और गिरिडीह समेत विभिन्न जिलों में आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। Sahibganj News: परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र, बची सभी परीक्षाओं से किया गया बाहर
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज कॉलेज में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की ओर से आयोजित UG सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) की परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी के पास कदाचार युक्त सामग्री मिलने के बाद केंद्र पर तत्काल कार्रवाई की गई। केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्र को सेमेस्टर-2 की शेष सभी परीक्षाओं में शामिल होने से रोकते हुए अयोग्य घोषित कर दिया। Sahibganj News: बरसात बनी मुसीबत, सड़क किनारे खुले गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के जिरवाबाड़ी अंतर्गत वार्ड संख्या 25 और 26 में अधूरे स्ट्रीट लाइट कार्य ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले महीने सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन कई जगह अब तक पोल और लाइट नहीं लगाए गए। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और जानवरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Published On
By Mohit Sinha
बरहरवा प्रखंड के पलासबोना पंचायत में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने राजा दिग्घी, पुरबटोला, बड़तल्ला और दुधी गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। Sahibganj News: गुमानी रेलवे स्टेशन पर अधूरे प्लेटफॉर्म से यात्री परेशान, नवझारखंड जनएकता संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Published On
By Anshika Ambasta
गुमानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर अधूरे निर्माण के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई में अंतर को लेकर नवझारखंड जनएकता संगठन ने रेलवे को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तुलसीदास के जीवन और साहित्यिक योगदान पर अपने विचार रखे। Sahibganj News: वन महोत्सव पर साहिबगंज महाविद्यालय में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने लगाए पौधे
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 77वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान और पौधारोपण के साथ हुई। मुख्य अतिथि साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया। Sahibganj News: निक्षय मित्र बने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी,टीबी मरीजों को वितरित की पोषण किट
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती देने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद की। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दो और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दो टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह की पोषण किट वितरित की। Sahibganj News: होटल कलिंगा इंटरनेशनल के किचन में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरणों से समय रहते पाया काबू
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के प्रतिष्ठित होटल कलिंगा इंटरनेशनल में बुधवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के किचन कक्ष में लगे एग्जॉस्ट पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। धुआं निकलता देख होटल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया। साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज महाविद्यालय के रमन विज्ञान भवन स्थित भौतिक शास्त्र विभाग में नव नामांकित यूजी सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें चयन के लिए बधाई दी। 