Sahibganj News: कॉलेज के लिए गौरव का क्षण, NSS के सभी 8 स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन

NSS पदाधिकारियों और NCC केयरटेकर को स्वयंसेवकों की विशेष तैयारी कराने का निर्देश

Sahibganj News: कॉलेज के लिए गौरव का क्षण, NSS के सभी 8 स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन
चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य

साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सभी आठ स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2027 के लिए चयन हुआ है। 3 सितंबर 2026 को सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दिग्घी परिसर में आयोजित चयन प्रक्रिया में साहिबगंज कॉलेज के आठ सदस्यीय दल ने सफलता हासिल की। अब स्वयंसेवक 7 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में अपना दावा प्रस्तुत करेंगे।

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के आठों स्वयंसेवकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दिग्घी परिसर में दिनांक 03.09.2026 को आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2027 की चयन प्रक्रिया में साहिबगंज महाविद्यालय के दल ने हिस्सा लिया था।     

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में गए 8 सदस्यीय दल ने चयन प्रक्रिया के सभी कठिन पड़ावों को सफलतापूर्वक पार किया। अब यह दल 07.09.2026 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए अपना दावा प्रस्तुत करेगा।

जिन स्वयंसेवकों का चयन हुआ, उनमें यूजी सेमेस्टर 1 की पायल प्रिया, यूजी सेमेस्टर 5 की शालू कुमारी, बीएड सेमेस्टर 2 के अभिषेक कुमार मोदी, रोहित कुमार, प्रमोद मुर्मू, रितेश रंजन, पीजी सेमेस्टर 4 के विजेंद्र कुमार तांती, यूजी सेमेस्टर 5 के बासेत हेंब्रम के नाम शामिल हैं।    

प्राचार्य कक्ष में सभी चयनित स्वयंसेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2027 के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर नहीं, बल्कि 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारियों और एनसीसी के केयर टेकर शंकर को इन स्वयंसेवकों की विशेष तैयारी कराने का निर्देश दिया। स्वयंसेवकों ने भी अपने चयन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर बीएड विभाग के प्राध्यापक नितिन कुमार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट
Ranchi News: डीपीएस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों की प्रतिभा ने बांधा समां
Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़
Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी
Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु
Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा
मजदूरी से करोड़ों तक: राधास्वामी संगठन के कथित नेटवर्क में गिरिडीह की 'सिन्हा फैमिली' तक पहुंची पुलिस जांच
मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग