Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के अनुसार शौच के लिए घर से निकली थी महिला, शुक्रवार शाम से थी लापता
चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी स्थित पीपरढाबा के पास एक तालाब से शनिवार को महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान रंजू देवी, पति अरुण महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली थी और इसके बाद लापता थी। शनिवार को तालाब में महिला और बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पलामू: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी के पीपरढाबा के पास स्थित एक तालाब से शनिवार को एक महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला पहचान रंजू देवी पति अरुण महतो के रूप में हुई है। बच्चे की उम्र डेढ़ वर्ष है।
परिजन के अनुसार महिला शौच के लिए निकली थी और शुक्रवार शाम से ही लापता थी। शनिवार को उसका शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
मां और बेटे की मौत हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
घटना की जानकारी मिलने पर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गांव में शोक की लहर है और हर तरफ इस घटना की चर्चा है। थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News


