पलामू न्यूज़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर
Published On
By Mohit Sinha
पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सड़क के गड्ढों के कारण बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा जा रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी आ गए, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। Crime News: फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश
Published On
By Mohit Sinha
कुख्यात गैंगस्टर दिवंगत सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से पलामू कोर्ट लाया गया। उन्हें व्यवहार न्यायालय के एडीजे-08 की अदालत में पेश किया गया, जहां वर्ष 2018-19 के गोलीबारी मामले में उनका बयान दर्ज किया गया। Palamu News: सड़क पर घायल पड़ा था युवक, चंदन प्रकाश सिन्हा ने दिखाई इंसानियत; DC-SP ने किया सम्मानित
Published On
By Anshika Ambasta
छतरपुर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा को सम्मानित किया गया। पलामू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित करते हुए दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। चंदन प्रकाश सिन्हा को नावा, पाटन निवासी राहुल कुमार घायल अवस्था में मिले थे। Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Published On
By Suman Kumari
छतरपुर में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा उर्फ बबली सिन्हा के निधन से शोक की लहर है। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें डाल्टनगंज स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया था। Palamu News: बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित
Published On
By Suman Kumari
पलामू में बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबनवा गांव के समीप कोयले से लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी बरकाकाना से कोयला लेकर सोननगर जा रही थी। JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पलामू में 12 अगस्त को ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’, सूर्या सोनल सिंह करेंगे अनशन
Published On
By Suman Kumari
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में पलामू के मेदिनीनगर में 12 अगस्त को ‘झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह—लाठी का जवाब लोकतंत्र से’ आयोजित किया जाएगा। Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Published On
By Suman Kumari
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। Palamu News: कला के प्रति अनदेखी: पलामू में चित्रकारों का भविष्य अधर में, न कला दीर्घा न कोई स्थायी मंच
Published On
By Suman Kumari
पलामू में चित्रकला और चित्रकारों की उपेक्षा का मुद्दा सामने आया है। वरिष्ठ चित्रकार एवं लेखक अमन चक्र ने क्षेत्रीय कलाकारों की स्थिति पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से ठोस पहल की मांग की है। उनका कहना है कि पलामू में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन कलाकारों को उचित मंच, रोजगार और प्रोत्साहन नहीं मिल रहा। Palamu News: शिकायत के बाद ताराचक विद्यालय की जांच, स्कूल में मिली कई गंभीर अनियमितताएं
Published On
By Suman Kumari
सेमरबार पंचायत के राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, ताराचक में ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला, जबकि उपस्थिति पंजी में पिछले दो माह से छात्रों की हाजिरी दर्ज नहीं थी। नामांकन पंजी भी उपलब्ध नहीं कराया गया। Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया। Palamu News: हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की 70वीं शाखा का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उप महाप्रबंधक एवं रांची क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत, महिला जख्मी
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के पांकी प्रखंड स्थित पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से पिता बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों तेतराई से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 