Palamu News: सड़क पर घायल पड़ा था युवक, चंदन प्रकाश सिन्हा ने दिखाई इंसानियत; DC-SP ने किया सम्मानित

समय पर इलाज मिलने से राहुल कुमार की जान बच सकी

Palamu News: सड़क पर घायल पड़ा था युवक, चंदन प्रकाश सिन्हा ने दिखाई इंसानियत; DC-SP ने किया सम्मानित

छतरपुर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा को सम्मानित किया गया। पलामू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित करते हुए दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। चंदन प्रकाश सिन्हा को नावा, पाटन निवासी राहुल कुमार घायल अवस्था में मिले थे।

पलामू: छत्तरपुर सड़क सुरक्षा नियमों के तहत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, पलामू ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, चंदन प्रकाश सिन्हा अपने निजी वाहन से बीएलए चयन के सिलसिले में क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नावा (पाटन) निवासी राहुल कुमार गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उन्होंने बिना देर किए घायल राहुल को अपने निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।

Jharkhand Govt Ad
सम्मानित किए जाने के बाद चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ होता है। इस दौरान यदि घायल को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी जाए तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों में इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अब दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले आम नागरिकों को पुलिस की ओर से अनावश्यक रूप से गवाही आदि के लिए परेशान नहीं किया जाता है। बल्कि ऐसे मददगार नागरिकों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है। इससे लोगों में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष

चंदन प्रकाश सिन्हा ने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा दुर्घटना की स्थिति में घायल की तत्काल मदद कर अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता